विधि :
शिमला मिर्च को कांटे में फंसा कर आग पर भून लें और उसका जला हुआ छिलका उतार दें। एक पैन में मक्खन गर्म करें उसमें कटी हुई प्याज डालकर 1/2 मिनट तक तले। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर तले।
दूध, कॉर्न में 3 कप पानी डालकर ब्लैंडर में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च का मिश्रण भी डाल दें।
एक कप पानी में कॉर्न फ्लार मिलाकर सूप में मिला दें, नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाये और गर्मागर्म सूप सर्व करें।
सामग्री :
1/2 कप दूध, 2 कप पके हुए मक्का के दाने, 1/2 प्याज (कटा हुआ), 1 शिमला मिर्च, 1 टे.स्पून कॉर्न फ्लोर, 1 टे.स्पून मक्खन, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 6
Answered by
NISHA
, an ibibo Citizen,
at
3:35 PM on July 03, 2008